Sonbhadra News : जय माँ काली समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

चोपन नगर स्थित काली मंदिर पर रविवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से प्रारंभ होकर भण्डारा 3 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम तक चलता रहा।

news-img

sonbhadra

5:19 PM, April 6, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)

चोपन नगर स्थित काली मंदिर पर रविवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से प्रारंभ होकर भण्डारा 3 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम तक चलता रहा। भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। राम नवमी में काली मंदिर कमेटी द्वारा पूरे नवरात्रि भर सप्त दिवसीय कथा का आयोजन किया गया और राम नवमी के दिन रविवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। काली मंदिर में प्रातः श्रृंगार करने के पश्चात आरती व पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया तत्पश्चात विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर भण्डारे में नगर सहित आसपास के भक्तों ने आकर पूजा अर्चना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भंडारे में आये लोगों को पहले माथे पर चंदन का टीका लगाकर स्वागत करते नज़र आये फिर जमीन पर दरी बिछाकर उस पर आग्रहपूर्वक बैठाया तथा उन्हें प्रसाद वितरित किया। 3 बजे तक भंडारे में लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान मंदिर प्रांगण में पूरी नवरात्रि सेवा करने वाले कमेटी के सदस्यों का आभार प्रकट किया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सिटी चारु द्विवेदी भी भंडारे कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उनके साथ कस्बा इंचार्ज उमाशंकर यादव भी मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष दिनेश पांडेय समिति के कोषाध्यक्ष संजय जैन और समिति के महामंत्री अभिषेक दुबे सहित काली मंदिर सेवा समिति के सदस्य गण उपस्थित व गणमान्य सेवा सहयोगी उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.