Sonbhadra News : तेज रफ्तार ट्रक ने पहले से खड़ी ट्रक में पीछे मारी जोरदार टक्कर, खलासी घायल
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा में पहले से खड़ी ट्रक के पीछले भाग मे जा रही दूसरी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गया। ट्रक में सवार खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया ।

घटना स्थल पर जुटी भीड़
sonbhadra
10:19 PM, December 28, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा में पहले से खड़ी ट्रक के पीछले भाग मे जा रही दूसरी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गया। ट्रक में सवार खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया ।
घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन विजय कुमार चौरसिया द्वारा बताया गया कि शनिवार की शाम तेलगुड़वा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास चोपन की तरफ से आ रही एक ट्रक का पहले से खड़ी ट्रक के पिछले भाग में टक्कर हो गया । घटना में जा रही ट्रक में सवार खलासी राजनरायन(19)पुत्र गौरी शंकर निवासी भभाईच का रहने वाला है जिसके पैर में चोट लगने के कारण घायल हो गया ।घायल को इलाज के लिए एम्बुलेंस द्वारा चोपन सीएचसी भेज दिया गया ।
घटना स्थल पर प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया सहित डाला चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह व पुलिस टीम मौजूद रही ।




