Sonbhadra news : तेज रफ्तार की कहर बाइक स्कूटी की टक्कर में एक घात्रल
बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया।

फोटो : घायल
sonbhadra
4:53 PM, January 8, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आज साय 3:30 बजे के लगभग सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित रोड क्रासिंग के समीप तेज रफ्तार से जा रही बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया।जिसे स्थायी लोगो के सहयोग से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात डॉक्टर सतीश कुमार जिला अस्पताल एम्बुलेंस द्वारा भेज दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार राजेश अग्रवाल 35 वर्ष पुत्र मेवालाल अग्रवाल निवासी ओबरा सेक्टर 8 जो किसी काम से राबर्ट्सगंज कचहरी गया हुआ। जो राबर्ट्सगंज से ओबरा जाते समय सलखन के समीप रोड क्रासिंग के दौरान बाइक सवार रमेश अग्रवाल के स्कूटी में जोरदार टक्कर मारने से स्कूटी सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों के सहयोग से सलखन प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।




