Sonbhadra News :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर दुद्धी में निकली भव्य शोभायात्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर दुद्धी में निकली भव्य शोभायात्रा

sonbhadra
7:35 PM, July 9, 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर दुद्धी में निकली भव्य शोभायात्रा
दुद्धी, सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को दुद्धी कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज, दुद्धी से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।हाथों में परिषद के ध्वज और राष्ट्रभक्ति से जुड़े संदेशों वाले बैनर लिए छात्र-छात्राएं पूरे जोश के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। इस दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" तथा "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद" के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।शोभायात्रा के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 78 वर्षों से राष्ट्र निर्माण, छात्र हित, शिक्षा के विकास तथा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, एबीवीपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।




