Sonbhadra News : नौ कन्याओं को विधि-विधान से भोजन कराकर भव्य भंडारे का हुआ आयोजन
चोपन नगर के प्रसिद्ध काली मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।

sonbhadra
6:04 PM, March 27, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । नगर के प्रसिद्ध काली मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल मां काली के विधि-विधान से श्रृंगार, पूजन एवं हवन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के उपरांत परंपरा के अनुसार नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका आदर-सत्कार किया गया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद भव्य भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में साफ-सफाई एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। जय मां काली सेवा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, सुनील तिवारी,हिरालाल वर्मा, प्रकाश गोयल, दयाशंकर सिंह, संदीप अग्रवाल, सुनील सिंह,आशीष सिंह,शुसील पाण्डेय, श्यामसुंदर मिश्रा, लल्लू श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी,मनीष सिंह,अजय सुद,मणिमय भौमिक, जितेन्द्र सिंह प्लाहा,अजय कुमार, विकास चौधरी, रोहित तिवारी, प्रधान पुजारी पंडित मनीष तिवारी के साथ ही समिति के पदाधिकारी,एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन संजय चेतन ने किया| आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और धार्मिक आस्था को बल मिलता है।



