Sonbhadra news : तीज महोत्सव में सजी मेहंदी, श्रृंगार और मनोरंजक प्रतियोगिताओं की महफिल
इनरव्हील क्लब ओबरा की ओर से किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

sonbhadra
2:48 PM, September 17, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। इनरव्हील क्लब ओबरा की ओर से किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। ज्योति वर्मा को तीज क्वीन चुना गया, जबकि सुनीता सिंह प्रथम रनर-अप रहीं। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए शिक्षिका मंजुलिका श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष प्रियंका सिंह, पास्ट प्रेसिडेंट जस्किर्ति तनेजा, सचिव जूली सिंह, ISO मीनू गोयल, कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संचालन तौकीर फातिमा ने किया।




