Sonbhadra News : चंद मिनटों की बारिश ने खोल दी नगर पालिका के व्यवस्था की पोल, जुगाड़ से निकाला जा रहा बारिश का पानी
सबसे ज्यादा बुरी स्थिति धर्मशाला पर देखने को मिला, कई महिलाएं अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसी गंदे पानी से गुजरते नजर आये। धर्मशाला पर जलभराव की स्थिति ऐसी है कि थोड़ी बारिश होते ही सड़कों का पानी

sonbhadra
8:15 PM, September 22, 2026
- नगर के कई स्थानों पर जलभराव से लोग परेशान
- आम नागरिक जलभराव में चलने को हुए मजबूर
शांतनु कुमार
सोनभद्र । यह तस्वीर सोनभद्र जिला मुख्यालय की है, जहाँ चन्द मिनटों की बारिश ने लोगों को एक बार फिर परेशानी में डाल दिया है। बारिश को लेकर लोग अलर्ट नहीं थे और अचानक झमाझम बारिश ने पहले तो लोगों भींगा दिया फिर बारिश रुका तो सड़कों पर चलने की स्थिति नहीं थी। जगह-जगह सड़कों पर इतना जल भराव हो गया कि लोग उसी गंदे पानी में चलने को मजबूर थे। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति धर्मशाला पर देखने को मिला, कई महिलाएं अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसी गंदे पानी से गुजरते नजर आये। धर्मशाला पर जलभराव की स्थिति ऐसी है कि थोड़ी बारिश होते ही सड़कों का पानी दुकानों में जाने लगता है। कितने दुकानदारों के सामान तक खराब हो जा रहे हैं लेकिन वे कर भी क्या सकते हैं । वहीँ बारिश में नई बस्ती का हाल भी बुरा हो गया। चंद मिनटों की बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। धर्मशाला पर पानी भर जाने के कारण नई बस्ती का पानी निकल भी पा रहा था।
धर्मशाला पर पानी बढ़ा तो नगर पालिका कर्मचारी मोटर लेकर पानी निकालने पहुँच गए। यानी जिले का एकमात्र नगर पालिका उसका भी काम जुगाड़ से चल रहा है । जिलाधिकारी ने इस बार नगर में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की बात कही थी लेकिन करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीँ नगर पालिका चेयरमैन अभी तक अपने उस वादे को पूरा नहीं कर सकी जो उन्होंने चुनाव के वक्त कहा था कि जलभराव से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता में है।
नगर में जल भराव की समस्या खत्म न होने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि किसी प्लानिंग के समय वे अधिकारी रहते हैं जो नगर को ठीक से जानते तक नहीं जबकि प्रशासन को प्लानिंग के समय पूर्व चेयरमैन, व्यापारी और कुछ वरिष्ठ नागरिकों व नगर पालिका के पुराने अनुभवी स्टाफ को शामिल करना चाहिए ताकि एक ठोस नीति बन सके।
क्योंकि सिर्फ उन अधिकारियों के भरोसे यह समस्या खत्म नहीं होगा जो नगर को कुछ महीनों या सालों से जानते हैं।




