Sonbhadra News : गड्ढा युक्त सड़क दे रही दुर्घटना को दावत

एसएच 5 पर पुलिया निर्माण के दौरान हुई खुदाई में पुलिया के दोनों तरफ बड़े बड़े गड्ढे बन गए थे जिसका कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों की अनदेखी कर निर्माण व पिचिंग का कार्य करा रही है ।

news-img

sonbhadra

4:47 PM, July 14, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)

करमा (सोनभद्र) । प्रदेश की योगी सरकार जहाँ प्रदेश भर में गड्ढा मुक्त सड़क बनाने की बात करती है वहीं रॉबर्ट्सगंज-मिर्ज़ापुर मार्ग एसएच 5 पर करमा कस्बे में घोरावल राजवाहा पुलिया निर्माण के दौरान हुई खुदाई में पुलिया के दोनों तरफ बड़े बड़े गड्ढे बन गए थे जिसका कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों की अनदेखी कर निर्माण व पिचिंग का कार्य कराया गया था। जो बारिश होते ही पुनः बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गयी है । जिसमें बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं वहीं अन्य छोटे बड़े वाहन भी पुलिया पार करने के दौरान उछल जा रहे हैं जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय मंगल सिंह, मनोज जायसवाल, टोनू, भगवान दास आदि ने संबंधित अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए यथा शीघ्र उक्त गड्ढों को भरने व सड़क मरम्मत की मांग की है जिससे भावी दुर्घटना से बचा जा सके।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.