Sonbhadra News : डॉक्टर की लापरवाही से फिर बिखर गया एक परिवार
जिले में जिस तरह बेखौफ तरीके से चल रहे अवैध अस्पताल लगातार मौत बांट रहे हैं वह थमने का नाम नहीं ले रहा। कोन के बाद अब सुकृत क्षेत्र में डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक और महिला की मौत हो गयी।

sonbhadra
10:23 PM, June 4, 2026
- अवैध अस्पताल को चिंहित करने की जिम्मेदारी किसकी
- क्यों नहीं हो रहा जिम्मेदार पर कार्यवाही
- जब तक AC रूम से नहीं निकलेंगे अधिकारी, मौत का सिलसिला जारी रहेगा
शांतनु कुमार/जयनाथ मौर्या
सोनभद्र। जिले में जिस तरह बेखौफ तरीके से चल रहे अवैध अस्पताल लगातार मौत बांट रहे हैं वह थमने का नाम नहीं ले रहा। कोन के बाद अब सुकृत क्षेत्र में डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक और महिला की मौत हो गयी। हालांकि घटना के बाद अस्पताल को सीज कर दिया गया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या घटना के बाद सीज ही एक मात्र कार्यवाही है। आखिर प्रशासन ऐसे अवैध अस्पताल के खिलाफ अभियान चलाकर क्यों नहीं कार्यवाही करता। सरकार को भी सोचने की जरूरत है कि सिर्फ निजाम बदलने मात्र से समस्या का समाधान नहीं होने वाला बल्कि इस तरह की घटना के लिए अधिकारियों पर जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। क्योकि स्वास्थ्य विभाग में घटना के बाद अस्पताल पर कार्यवाही तो कर दी जाती है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कभी कोई कार्यवाही नहीं होती। जिसका नतीजा यह है कि यह अवैध कारोबार फलफूल रहा है।
कोन की घटना हो या फिर सुकृत की, स्वास्थ्य विभाग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई । आखिर अवैध अस्पताल को चिंहित करने की जिम्मेदारी किसकी है। यदि इस तरह के अस्पताल नहीं होंगे तो निश्चित तौर पर मरीज अच्छे अस्पताल की तरफ रुख करेगा और मौत का सिलसिला कम होगी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के नवागत सीएमओ के सामने ऐसे अवैध अस्पतालों को चिंहित कर लगाम लगाने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।
बहरहाल आज फिर डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक और परिवार बिखर गया। अब देखने वाली बात यह है कि जिलाधिकारी लगातार हो रहे मौत पर कब सख्त एक्शन लेंगे और अधिकारियों पर कब जिम्मेदारी तय होगी।




