Sonbhadra News : दो बाइकों की सीधी टक्कर, एक घायल
मंगलवार की रात लगभग नौ बजे डाला बाजार की तरफ से जा रही बाइक सवार को विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें एक बाइक पर सवार एक गंभीर रूप से घायल हो गया ।

दो बाइकों में सीधी टक्कर
sonbhadra
11:25 PM, December 31, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर डिवाइडर कटींग से कुछ दूरी पर मंगलवार की रात लगभग नौ बजे डाला बाजार की तरफ से जा रही बाइक सवार को विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें एक बाइक पर सवार एक गंभीर रूप से घायल हो गया । वही दूसरे बाइक सवार को भी मामूली चोट आई है । घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौका देखकर घटना स्थल से फरार हो गया । मौके पर जुटे लोग ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दिया। सूचना पाकर मौके पहुंची डाला पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से बाइक सवार घायल को चोपन अस्पताल भेजवाया ।
बताया जा रहा घटना में बाइक सवार घायल संतोष कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र रामगुली निवासी ग्राम कोटा, धवईडंडी थाना चोपन जो की डाला से नौवटलिया जा रहा था ।




