Sonbhadra news : एक गाय 100 फीट गहरे कुएं में गिरी
स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर हिन्दू संगठन विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह को इसकी सूचना दी।

sonbhadra
5:07 PM, November 3, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा । ओबरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया गांव में सोमवार को एक गौ माता लगभग 100 फीट गहरे कुएं में गिर गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर हिन्दू संगठन विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही विजय सिंह ने अपने सहयोगी को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने पशु चिकित्सक और ओबरा नगर पंचायत से जेसीबी मशीन भी बुलाई। स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर तत्काल विद्युत पावर को कटवाया गया क्योंकि कुएं के बगल में ही लड़ाई का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है एहतिहाटन बिजली व गई हालांकि कुएं की अधिक गहराई और संकीर्णता के कारण जेसीबी मशीन से बचाव कार्य सफल नहीं हो पाया। यांत्रिक साधनों से मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने स्वयं बचाव अभियान शुरू किया। इस अभियान में मोनू कुमार नामक एक व्यक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोनू कुमार ने कुएं में उतरकर गौ माता को रस्सी से सुरक्षित बांधा। इसके बाद अन्य ग्रामवासियों की मदद से गौ माता को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।
कुएं से बाहर निकालने पर गौ माता के पैरों और गर्दन में चोटें पाई गईं। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाउपाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर गौ माता का उपचार करवाया। इस बचाव कार्य के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी विनोद तिवारी, दिनेश कुमार समाजसेवी, अमरनाथ यादव समाजसेवी, विकास पासवान,राम विकाश, गोपाल यादव, कृष्ण कुमार, और जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों के साहस और एकजुटता की सराहना की। यह घटना संकट के समय स्थानीय समुदाय और सामाजिक संगठनों की मजबूत एकजुटता का एक उदाहरण है।




