कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन तेलगुडवा मार्ग पर गुरुवार को सुबह लगभग साठे सात बजे सवारी से भरा बस तेलगुडवा से कोन आ रही थी कि अचानक खेमपुर के पास गढ्ढायुक्त सड़क के कारण अनियंत्रित होकर बस खाई में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में दर्जनों यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें दो को गंभीर चोटे आई है। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी कोन भेजा है।यह हादसा कोन थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह का है। तेलगुड़वा से कोन आ रही एक यात्रियों से भरी बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में दर्जनों यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और सभी घायलों को कोन सीएससी भेजा गया, जहां घायलों की इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से एक को सिर में गहरी चोट लगी है।