Sonbhadra News : दूसरे दिन 95 प्रतिशत छात्रों ने दी नैट परिक्षा
परिषदीय विद्यालयों में निपुण एसेसमेंट टेस्ट परीक्षा का आयोजन शनिवार को दूसरे दिन भी किया गया। शनिवार की सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की परीक्षा हुई।

नैट परीक्षा देते परिषदीय विद्यालयों के छात्रा
sonbhadra
11:06 AM, December 1, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवददाता)
सोनभद्र । परिषदीय विद्यालयों में निपुण एसेसमेंट टेस्ट परीक्षा का आयोजन शनिवार को दूसरे दिन भी किया गया। शनिवार की सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की परीक्षा हुई।
शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन 2061 विद्यालय संचालित हैं। ऑनलाइन पोर्टल के विवरण के मुताबिक इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के कुल 223807 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें डाटा प्राप्त 216671 बच्चों के सीखने की क्षमता के आकलन के लिए शुक्रवार और शनिवार को परीक्षा हुई।
शुक्रवार को जहाँ कक्षा एक से तीन तक के 80 हजार से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी थी, वहीं शनिवार को कक्षा चार से आठ तक के छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें पंजीकृत 142667 में से 135694 छात्र-छात्राओं की निपुण असेसमेंट परीक्षा में शामिल हुए। हालांकि देर शाम तक बच्चों की ओएमआर सीट को शिक्षक अपलोड करने में जुट रहे।
इस परीक्षा में बीएसए और बीईओ की ओर से ब्लॉक स्तर पर निगरानी की गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद देर शाम तक उपस्थिति प्रतिशत 95 फीसदी रहा। नेटवर्क विहीन इलाकों के शिक्षक छात्र-छात्राओं की ओएमआर शीट परख एप के माध्यम से अन्य इलाकों में जाकर अपलोड करते रहे।




