Sonbhadra News : सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव में 91 फीसद पड़े वोट
सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इस दौरान कुल 18 प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाले गए। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक...

सोबाए चुनाव में मताधिकारी का प्रयोग करते अधिवक्तागण
sonbhadra
10:03 PM, December 20, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इस दौरान कुल 18 प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाले गए। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। इसमें अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की समाप्ति के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में मतपेटिका सील की गई। के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 21 जनवरी की सुबह नौ बजे से मतों की गणना होगी और मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
21 दिसंबर को होगी मतगणना -
सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव में आज सिर्फ 910 वकील मतदाताओं को ही अपने मताधिकारी का प्रयोग करना था जिसके सापेक्ष आज कुल 829 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से सोनभद्र बार एसोसिएशन में कुल 935 मत में से 847 मत पड़े। जिसमें 18 मत टेंडर वोटिंग के शामिल हैं। वही 21 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
16 अधिवक्ताओं को नियुक्त किया सहायक चुनाव अधिकारी -
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट शशि कुमार मिश्र ने बताया कि आज मतदान सकुशल संपन्न हो गया। 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी, उसी दिन विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इसके लिऐ 16 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। सोनभद्र बार एसोसिएशन में कुल 935 मत में से 847 मत पड़े, जिसमें 18 मत टेंडर वोटिंग के शामिल हैं। साढ़े आठ राउंड की गिनती होगी। 100 मत की गिनती एक राउंड में होगी। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद के लिए 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।




