Sonbhadra news : स्वतंत्रता दिवस पर सोनभद्र पुलिस के 9 कर्मियों को मिला डीजीपी प्रशंसा चिह्न
नौ पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

sonbhadra
7:35 PM, August 16, 2026
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क, (सोनभद्र)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनभद्र पुलिस के नौ पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान 15 अगस्त 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन नवीन अरोरा द्वारा प्रदान किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चयन सेवा अभिलेखों में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा ऑपरेशनल एवं साहसिक कार्यों के आधार पर किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में दो को स्वर्ण एवं रजत पदक तथा सात पुलिसकर्मियों को ऑपरेशनल कार्यों के लिए रजत प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया।
सेवा अभिलेख के आधार पर सम्मानित पुलिसकर्मी
लक्ष्मण पर्वत, निरीक्षक ना0पु0 को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वह वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के वाचक के पद पर तैनात हैं। वहीं नरेन्द्र कुमार सिंह, निरीक्षक ना0पु0 को रजत पदक प्रदान किया गया। वह वर्तमान में यातायात निरीक्षक, सोनभद्र के पद पर कार्यरत हैं।
ऑपरेशनल कार्यों के लिए रजत प्रशंसा चिह्न पाने वाले पुलिसकर्मी
शिवप्रताप वर्मा, निरीक्षक ना0पु0 एवं प्रभारी निरीक्षक थाना जुगैल; घनश्याम तिवारी, उपनिरीक्षक ना0पु0 एवं चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन; संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ना0पु0 एवं थानाध्यक्ष म्योरपुर; नागेन्द्र कुमार पटेल, मुख्य आरक्षी ना0पु0, डायल-112 चोपन; सुनील कुमार गौड़, आरक्षी ना0पु0, डायल-112 चोपन; सुनील कुमार, आरक्षी ना0पु0, थाना चोपन तथा राहुल कुमार सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर, डीसी-सीसीटीएनएस शामिल हैं।
पुलिस विभाग ने सम्मान को कर्मियों की कार्यकुशलता, समर्पण और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की महत्वपूर्ण पहचान बताया। सम्मान मिलने से पुलिसकर्मियों और विभाग में उत्साह का माहौल रहा।




