Sonbhadra News : रेनुकूट में 85 फिट का रावण का पुतला बनकर तैयार, शाम 6 बजे होगा दहन
रेणुकूट मे इस बार सबसे बड़ा रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इसकी ऊंचाई 85 फिट की होगी। इसके अंदर विशेष तरह से पटाखों की सेटिंग की गई है।

sonbhadra
11:40 AM, October 12, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेनुकूट (सोनभद्र) । आज जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इसको देखते हुए सुरक्षा के काफी व्यवस्था किए गए हैं, बता दे कि रेणुकूट मे इस बार सबसे बड़ा रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इसकी ऊंचाई 85 फिट की होगी। इसके अंदर विशेष तरह से पटाखों की सेटिंग की गई है। आग लगने के काफी देर तक पटाखा छूटता रहेगा।रावण के पुतले को बनाने के लिए कई दिनों से कलाकार जुटे हुए थे। करीब सभी जगहों पर पुतला बनकर तैयार हो गया है।
रेणुकूट में रावण का पुतला बना रहे कारीगरो ने बताया कि कई सालों से रावण का पुतला बना रहे हैं। पुतले में लुक तो नया नहीं दिया जा सकता लेकिन कुछ अलग करने की कोशिश हर साल रहती है। पुतले के अंदर पटाखे लगाए जाते हैं। आग लगते ही कई घंटे तक पटाखे छूटते रहते हैं। पिछले साल 80 फिट का पुतला बना था जबकि इस बार 85 फिट का पुतला बनकर तैयार हो गया है।
हिंडाल्को रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय ने बताया पुतला दहन का कार्यक्रम शाम 6:00 बजे किया जाएगा और आतिशबाजी दिखाई जाऐगी इन्होंने नगर वासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं भी दिया




