Sonbhadra news : मारकुंडी सहकारी समिति पर 820 बोरी खाद पहुंची, बारिश में भी टोकन के लिए उमड़े किसान
राबर्ट्सगंज विकासखंड क्षेत्र की मारकुंडी सहकारी समिति पर गुरुवार को 820 बोरी खाद उपलब्ध होने के बाद वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राबर्ट्सगंज विकासखंड क्षेत्र की मारकुंडी सहकारी समिति पर गुरुवार को 820 बोरी खाद उपलब्ध होने के बाद वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राबर्ट्सगंज विकासखंड क्षेत्र की मारकुंडी सहकारी समिति पर गुरुवार को 820 बोरी खाद उपलब्ध होने के बाद वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई। खाद मिलने की सूचना मिलते ही रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में किसान समिति परिसर पहुंच गए। पूरे दिन टोकन बनवाने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही।
समिति के सचिव अमर देव ने बताया कि गोदाम में 520 बोरी यूरिया एवं 300 बोरी एनपीएस (NPS) खाद उपलब्ध है। डीएपी उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल एनपीएस खाद का वितरण किया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पहले टोकन जारी किए जा रहे हैं। गुरुवार देर शाम तक करीब 150 किसानों के टोकन बनाए जा चुके थे और यह प्रक्रिया लगातार जारी रही।
खाद उपलब्ध होने से क्षेत्र के किसानों में राहत और उत्साह देखा गया। समिति परिसर में त्रिपुरारी नाथ, बलेश्वर यादव, कमलेश यादव, दिवेंद्र कुमार पांडेय, सर्वेश कुमार पांडेय, श्यामनारायण, हरिनाथ, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
सम्बंधित खबर