Sonbhadra News : योगी सरकार के 8 साल पूरे.....उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने गिनाई उपलब्धियाँ
केंद्र सरकार के सफलता के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद सोनभद्र में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ले....

त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव मेले में शिरकत करते पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष
sonbhadra
8:02 PM, March 25, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• उत्तर प्रदेश, देश का ग्रोथ इंजन सोनभद्र में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ
• सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष हुए पूर्ण, विकास भवन के रिसोर्स सेन्टर पर भव्य महोत्सव का हुआ आयोजन
• उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 8 वर्ष विकास पुस्तिका का उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग ने किया विमोचन
• लघु फिल्मों के माध्यम से यूपी की विकास गाथा का किया प्रदर्शन एवं महाकुंभ पर आधारित डाकूमेन्ट्री फिल्म का किया गया प्रदर्शन
• केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित विभिन्न विभागों द्वारा विकास से सम्बन्धित लगायी गयी प्रदर्शनी
• करमा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सोनभद्र । केंद्र सरकार के सफलता के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद सोनभद्र में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ले उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने किया।
यह आयोजन प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ नीति को समर्पित है, जिसकी थीम ‘उत्तर-प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन’ रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभर्थियों को लाभान्वित किया जा रहा, जिसे रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूल-मालाओं, गुब्बारों और योजनाओं से संबंधित आकर्षक फ्लैश डिस्प्ले से सजाया गया था। महोत्सव के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया, वहीं फूड स्टॉल पर भी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। आईटीआई के छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया और दिव्यांगजनों को किट का वितरण भी किया गया। लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, आवास, सराहनीय कार्य हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र, अल्पसंख्यक विभाग की छात्राओं को छात्रवृति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर मीडिएट कालेज के छात्राओं ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं संस्कृति विभाग से आए कलाकारों के समूह ने करमा नृत्य और लोक गीत के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।




