Sonbhadra News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 8 घायल
चोपन विकास खंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला गुरमुरा में अचानक आई तेज हवा व ब्रज पात होने से 8 लोग घायल हो गए ।

sonbhadra
7:17 PM, June 26, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन विकास खंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला गुरमुरा में अचानक आई तेज हवा व ब्रज पात होने से 8 लोग घायल हो गए ।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को चोपन विकास खंड के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला गुरमुरा में अचानक आई तेज हवा के साथ ब्रज पात आ गया उस दौरान गुरमुरा कोटा निवासिनी राजकुमारी उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी सुनील कुमार व अपनी बेटी आरती कुमारी उम्र 6 वर्ष, रिंकी उम्र 4 वर्ष, पूजा उम्र 2 वर्ष, के साथ अपने कच्चे के बाहर थी तभी अचानक से तेज हवा के आकाशीय बिजली के चपेट में आकर घायल हो गए।
वहीं घर सटे हुए एक कच्चे के मकान के उपर आकाशीय बिजली गिर गई जिसमें सुरेंद्र कुमार उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र रामसरिफी निवासी चनरी मिर्जापुर,रामा उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र बंधू व गनेश कुमार उम्र लगभग 35 पुत्र कल्लू निवासीगण रईतरा मिर्जापुर भी आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया और घायल हो गए जिसमें रामा पुत्र बंधू इस दौरान बेहोश हो गया जिसके उपरांत गांव के लोगों इसकी सूचना ऐम्बुलेंस को दी गई जहां सूचना पाकर मौके ऐम्बुलेंस से स्थानीय लोगों ने कुल छः लोगों को ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया जहां आरती और रिंकी को हल्का फुल्का चपेट में आई थी जिसको घर पर ही इलाज करवाया गया
वहीं आकाशीय बिजली के चपेट चार पुरुष, एक महिला , तीन बच्चियों समेत कुल आठ घायल हो गए।




