Sonbhadra News : सोनभद्र के 8 फुटबॉल खिलाड़ियों का मंडलीय स्तर पर चयन
जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को मिर्जापुर में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

sonbhadra
8:20 PM, November 13, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष 2026-27 के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत जनपद सोनभद्र के 8 खिलाड़ियों का मंडलीय स्तर के लिए चयन किया गया है। जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को मिर्जापुर में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
चयनित खिलाड़ियों में आकाश, नागेंद्र कुमार, सूरज सिंह, ऋषभ मुखर्जी, आशीष कुमार सिंह, शुभम सिंह, शुभम महतो एवं अंशु शामिल हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




