Sonbhadra News : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 78 जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक दूजे के बने
विकास खंड चोपन अंतर्गत रेलवे फुटबॉल मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना अंतर्गत 78 जोड़ों ने सात फेरे लिए| मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में विवाह के लिए बैठे जोड़े
sonbhadra
6:18 PM, November 25, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । विकास खंड चोपन अंतर्गत रेलवे फुटबॉल मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना अंतर्गत 78 जोड़ों ने सात फेरे लिए| मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने सभी नवदंपत्तियों को सुखद भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया । इस दौरान पूर्व सांसद रामसकल, पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख श्रीमती लीला देवी गोंड़, संजीव तिवारी आदि मौजूद रहे|




