Sonbhadra News : हिण्डाल्को में 770 कर्मचारी दीर्घकालीन सेवा सम्मान से सम्मानित
मल्टीफैसिलिटी सेन्टर के भव्य हॉल में आयोजित दो दिसवीय ‘दीर्घकालीन सेवा सम्मान’’कार्यक्रम में 770 स्टाफ व श्रमिकों को सम्मानित किया गया।
.jpg&w=3840&q=75)
sonbhadra
6:25 PM, December 25, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । मल्टीफैसिलिटी सेन्टर के भव्य हॉल में आयोजित दो दिसवीय ‘दीर्घकालीन सेवा सम्मान’’कार्यक्रम में 770 स्टाफ व श्रमिकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन सभी स्टाफ व श्रमिकों को प्रदान किया गया जिन्होंने हिण्डाल्को, रेणुकूट में अपने कार्यकाल के 25 वर्ष या उससे अधिक पूर्ण किये।
इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संस्थान के निवर्तमान मुखिया व सी.ओ.ओ. एन. नागेश ने कहा कि हर वर्ष इसी प्रकार प्रबंधन ऐसे कर्मचारियों को जिन्होंने कम्पनी में अपनी सेवा के 25 वर्ष पूरे कर लिए है, उन्हें सम्मानित करता है। उन्होंने कहा कि कम्पनी में कार्य करते हुए इतनी लम्बी अवधि में आपने कई उतार-चढ़ाव देखें और आपकी ही मेहनत व लगन से आज कम्पनी विश्व पटल पर एक अलग स्थान बना सकी है। उन्होंने कहा कि किसी भी कम्पनी की प्रगति में उसके कर्मचारियों का योगदान अमूल्य होता है। हिण्डाल्को की यात्रा निरंतर सालों-साल आगे भी बरकरार रहे और आने वाली पीढ़ी को भी इसमें सेवा का अवसर मिलता रहे यह मेरी शुभकामनाएं है।
वहीं नवागत मुखिया समीर नायक ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है और अगर हम आज अपने को भविष्य के अनुरूप नही ढालेंगे तो प्रतिस्पर्धा में हम पिछड़ जायेंगे। इसलिए सकारात्मक बदलाव जरूरी है जिससे कि हिण्डाल्को का परचम आगे आने वाले कई वर्षों तक इसी प्रकार शिखर पर लहराता रहे और हमारी आगे आने वाली पीढ़ी को हम उसका सुनहरा भविष्य इस कम्पनी में दे सकें।
वहीं मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने कर्मचारी समेत उनके परिवारों को बधाई देते हुए कम्पनी की प्रगति में उनके योगदानों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि कम्पनी की प्रगति में कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजनों का योगदान भी कम महत्वपूर्ण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस कम्पनी में आप जैसे कर्मठ, प्रोडक्टिव कर्मचारी हो तो उसकी तरक्की की राह को कोई भी बाधा रोक नहीं सकती।
इसके उपरान्त जसबीर सिंह, वरिष्ठ अधिकारी एन. एन. राय, जयेश पवार, राजेश कपूर, कैलाश प्रधान, हिमांशु श्रीवास्तव, तपन पॉल, रवि गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, जयश्री तिवारी, यशवंत कुमार इत्यादि ने कुल 770 स्टाफ व अधिकारियों तथा श्रमिकों को उनकी धर्मपत्नी के साथ मंच पर चैयरमैन द्वारा हस्ताक्षरित चांदी का स्मृति चिन्ह प्रदान कर व माला पहना कर ‘‘लांग सर्विस अवार्ड’’ से सम्मानित किया।




