Sonbhadra News : 70 प्रतिशत पॉलिटेक्निक छात्रों ईयर बैक लगने से आक्रोशित ABVP ने सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन
पॉलिटेक्निक परीक्षा में विद्यार्थियों के ईयर बैक लगाने पर पुनः पुस्तिका के निःशुल्क जांच हेतु ABVP के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन।

sonbhadra
11:27 PM, October 7, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पॉलिटेक्निक परीक्षा में विद्यार्थियों के ईयर बैक लगाने पर पुनः पुस्तिका के निःशुल्क जांच हेतु ABVP के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
प्राविधिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक के परीक्षा परिणाम में अधिकांश विद्यार्थी फेल हो गए है एवं 70 फीसदी विद्यार्थियों के ईयर बैक प्रत्येक सेमेस्टर एवं ब्रांच में लगे है। जिसको लेकर आज छात्रों का गुस्सा फुट पड़ा। आज ABVP के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा में फेल होना एक सामान्य बात है, लेकिन दोबारा कॉपी चेक होने वाले शुल्क का बोझ गरीब विद्यार्थियों पर नहीं डाला जाना चाहिए। दोबारा कॉपी चेक होने वाले शुल्क को पूरी तरह से माफ किया जाने, परीक्षा परिणाम की समीक्षा की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाने तथा छात्राओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक अलग सेल की स्थापना की जाने की मांग को लेकर सचिव उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा बोर्ड लखनऊ को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया है साथ ही यह चेतावनी भी दिया की जल्द से जल्द इन समस्याओं का निराकरण किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी विद्यार्थी को ऐसी परिस्थिति का सामना न करना पड़े।
इस दौरान विभाग संयोजक शशांक मिश्र, जिला संयोजक मृगांक दुबे,प्रांत जनजाति संयोजक मनमोहन प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल जालान, ललीतेश मिश्रा, जतिन, हिमांशु, अनिकेत, ऋषभ, श्याम, मयंक, अमन तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ता और कालेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।




