Sonbhadra news : सर्पदंश से 7 वर्षीय छात्रा की मौत
ग्राम पंचायत चांचीकला के टोला नरहटी निवासी कमलेश कुमार चौधरी के साथ वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी बुधवार की सांय अपने घर के सामने खेल रही थी उसी दौरान एक जहरीले सर्प से दंश लिया

sonbhadra
3:08 PM, July 31, 2025
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांचीकला के टोला नरहटी निवासी कमलेश कुमार चौधरी के साथ वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी बुधवार की सांय अपने घर के सामने खेल रही थी उसी दौरान एक जहरीले सर्प से दंश लिया जिससे छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगा , परिजनों ने बताया कि आराम मिलने पर सो गई,जो सोई रह गई , वृहस्पतिवार की सुबह जब प्रिया नहीं जगी तो घर में कोहराम मच गया। वृहस्पतिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा प्रा वि तेनुइयादामर में कक्षा 1 की छात्रा थी।




