Sonbhadra news : दुर्गा मंदिर से 7 किलो का पीतल घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
मदैनिया गांव में तालाब किनारे स्थित दुर्गा मंदिर से सोमवार की रात चोर करीब सात किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी कर ले गए।

sonbhadra
7:05 PM, September 14, 2026
संतोष जायसवाल / मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव में तालाब किनारे स्थित दुर्गा मंदिर से सोमवार की रात चोर करीब सात किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। घंटा लोहे की जंजीर से बांधा गया था। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को घंटा गायब मिला तो हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने तत्काल पीआरवी-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन वर्ष पूर्व इसी मंदिर से माता रानी के आभूषण भी चोरी हुए थे। उस घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद कार्रवाई का अपेक्षित परिणाम नहीं मिला। लगातार दूसरी चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ियों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। उनका आशंका है कि मंदिर में घंटा चोरी की घटना किसी मनबढ़ व्यक्ति की करतूत हो सकती है। धार्मिक स्थल से चोरी की घटना को ग्रामीणों ने निंदनीय बताते हुए प्रभारी निरीक्षक से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।




