Sonbhadra News : राशनकार्ड पात्र नहीं होने से 550 दिव्यांगों की अटकी पेंशन
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से फर्जीवाड़ा रोकने के लिए दिव्यांगजन के लिए राशनकार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके पास राशनकार्ड होगा, उसी को पेंशन मिलेगी। नए नियम के लागू होने की वजह से करीब 550.

दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी
sonbhadra
6:11 AM, November 13, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से फर्जीवाड़ा रोकने के लिए दिव्यांगजन के लिए राशनकार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके पास राशनकार्ड होगा, उसी को पेंशन मिलेगी। नए नियम के लागू होने की वजह से करीब 550 दिव्यांगजन की पेंशन अटक गई है। वे अब जिला पूर्ति कार्यालय से लेेकर दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में कुष्ठ रोग से संबंधित दिव्यांगजन को तीन हजार रुपये प्रति माह और अन्य को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा जाती है। चार माह पहले शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है कि जिस दिव्यांगजन का राशनकार्ड होगा, वही पेंशन पाने का पात्र होगा। इससे फर्जीवाड़ा पर अंकुश लगेगा। वर्तमान में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से 9233 दिव्यांग पेंशन पा रहे हैं। बीते माह अक्तूबर में जारी हुई पेंशन सिर्फ 6894 दिव्यांगों को ही मिला। जबकि 550 दिव्यांगों की पेंशन राशन कार्ड व फैमिली आईडी न बने होने की वजह से रुकी हुई है। इसके अलावा आधार प्रमाणीकरण व एनपीसीआई नहीं होने से भी दिव्यांगों की पेंशन रूकी हुई है। जिसके चलते दिव्यांगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई दिव्यांग जिला पूर्ति कार्यालय से लेकर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। कई तो ऐसे दिव्यांग हैं जो काफी दूरी तय करके कार्यालय पहुंचते हैं। लेकिन उसके बाद भी उनके हाथ निराशा ही लगती है। इसमें से 6894 दिव्यांगों को पेंशन मिल गई है, जबकि 550 दिव्यांगों की पेंशन राशन कार्ड न बने होने की वजह से रुकी हुई है। राशन कार्ड के साथ ही एनपीसीआई व आधार प्रमाणीकरण नहीं होने के चलते भी 1789 दिव्यांगों की पेंशन पिछले माह उनके खाते में नहीं आई है। विभाग के लाख प्रयास के बाद भी इन लोगों की तरफ से आधार कार्ड का सत्यापन नहीं कराया जा सका है। अब जब पेंशन रूकी है तो वह भी कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। विभाग की तरफ से बार-बार कहने के बाद भी पेंशनधारक बैंक में जाकर एनपीसीआई नहीं करा रहे हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी ने बताया कि "जिले में करीब 500 से अधिक दिव्यांगों की पेंशन राशन कार्ड के फैमिली आईडी में नाम नहीं होने के चलते रूक गई है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा आधार प्रमाणीकरण व एनपीसीआई नहीं होने से 1789 लोगों की पेंशन रूकी हुई है। लाभार्थी जिला मुख्यालय या फिर ब्लाक पर पहुंचकर आधार प्रमाणीकरण करा लें। जिससे की अगली बार उनकी पेंशन खाते में पहुंच सके।"




