Sonbhadra News :महारानी दुर्गावती की 502वीं जयंती मनाई गई
महारानी दुर्गावती की 502वीं जयंती मनाई गई

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
5:01 PM, October 5, 2026
महारानी दुर्गावती की 502वीं जयंती मनाई गई
दुद्धी (सोनभद्र): मल्देवा स्थित स्मारक स्थल पर सोमवार को वीरांगना महारानी दुर्गावती की 502वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने महारानी के साहस, शौर्य और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। लोगों ने समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संयोजन फौजदार परस्ते ने किया। इस दौरान अनिल सिंह पोया, अशोक कुमार, राजेंद्र मराई, टिंकू सिंह, दयाशंकर, राजकुमारी और गिरधारी धर्माचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




