Sonbhadra News : निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 500 मरीजों ने लिया परामर्श और कराई इलाज
बभनी थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे सागो बांध के कंपोजिट विद्यालय सागो बांध में कल रविवार को साईं हॉस्पिटल के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाई गई ।

sonbhadra
6:57 PM, December 9, 2024
आर के (संवाददाता)
■ सागो बांध में लगाया गया चिकित्सा कैंप
सागोबांध (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे सागो बांध के कंपोजिट विद्यालय सागो बांध में कल रविवार को साईं हॉस्पिटल के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाई गई। इस चिकित्सा शिविर में सागोबांध, अहिबुढ़वा ,,फरीपान, देवकू ड, मनरूटोला , कुड़ पान, देव हार ,बै ना, जीग न टोला सहित कई गांव के ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य की जांच कराई। इस चिकित्सा शिविर में सभी मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य की जांच व निशुल्क दवा दी गई। चिकित्सा टीम के द्वारा बताया गया कि इस शिविर में लगभग 500 मरीजों की स्वास्थ्य की जांच की गई। बताते चले कि यह निःशुल्क चिकित्सा व परामर्श साईं हॉस्पिटल फार्मेसी और नर्सिंग कॉलेज के सौजन्य से लगातार तीन वर्ष से आयोजित हो रहा है।इस चिकित्सा टीम में डॉ अनुपमा सिंह,डॉ राजेश सहित दर्जनों मेडिकल स्टॉफ रहे । निशुल्क चिकित्सा शिविर के मुख्य संयोजक ग्राम प्रधान सागो बांध अनामिका देवी, प्रधान प्रतिनिधि गोपाल गुप्ता, महेंद्रनाथ गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दीप नारायण, रंगनाथ, घनश्याम, राजेश, दशरथ जितेंद्र आदि थे।




