Sonbhadra News : तालाब में 5 फ़ीट का मगरमच्छ देख ग्रामीणों में डर का माहौल
चतरा ब्लॉक स्थित कसारी (काशीपुरा) गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक मगरमच्छ देखा गया। यह मगरमच्छ संजय मौर्य के घर के पीछे स्थित तालाब में दिखा, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है....

तालाब में दिखा मगरमच्छ......
sonbhadra
6:35 PM, October 4, 2025
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
सोनभद्र । चतरा ब्लॉक स्थित कसारी (काशीपुरा) गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक मगरमच्छ देखा गया। यह मगरमच्छ संजय मौर्य के घर के पीछे स्थित तालाब में दिखा, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शी संजय मौर्य व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि "मगरमच्छ की लंबाई लगभग 5 फीट है। संजय मौर्य का घर तालाब से सटा हुआ है, जहां उनकी गायें बांधी जाती हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। मगरमच्छ के दिखने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। उन्होंने विभाग से मगरमच्छ को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर हटाने का आग्रह किया है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।"
वन विभाग के रेंजर राजनरायन वर्मा ने बताया कि "ग्रामीणों से सूचना मिली है और मौके पर एक टीम भेजी गई है। उन्होंने कहा कि पानी में होने के कारण मगरमच्छ को पकड़ने में परेशानी आ रही है, लेकिन उसे पकड़कर जल्द ही सुरक्षित जगह पर छोड़ा जाएगा।"




