Sonbhadra News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत 48वीं वाहिनी पीएसी ने चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 48वीं वाहिनी पीएसी द्वारा नगर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शांतनु कुमार
० बैंड वादन के जरिए राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का दिया संदेश, शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 48वीं वाहिनी पीएसी द्वारा नगर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेनानायक अजय प्रताप के निर्देशन में वाहिनी के ब्रास बैंड दल ने नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण एवं प्रमुख स्थानों पर देशभक्ति धुनों का वादन कर लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत किया।
कार्यक्रम के दौरान पीएसी के बैंड दल ने देशभक्ति गीतों और राष्ट्रीय धुनों की प्रस्तुति के माध्यम से आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। बैंड की देशभक्ति धुनों से नगर का माहौल राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया।
इसी क्रम में 48वीं वाहिनी पीएसी का बैंड दल शहीद स्थल भी पहुंचा। यहां जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके त्याग एवं बलिदान को नमन किया।
पीएसी अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाते हुए तिरंगे के सम्मान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान 48वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारी, जवान और बैंड दल के सदस्य मौजूद रहे।
सम्बंधित खबर