Sonbhadra News : एनसीएल बीना परियोजना पहुंचे यूपी-पीसीएस के 45 प्रशिक्षु अधिकारी
साथ ही उन्होंने कोयला खनन से संबंधित भारी मशीनरी व उत्खनन की प्रक्रिया तथा खदान की विभिन्न दैनिक गतिविधियों को जाना।

sonbhadra
5:39 PM, September 23, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
० खनन प्रक्रियाओं और आधुनिक तकनीकों की ली व्यावहारिक जानकारी
बीना (सोनभद्र)। कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की बीना परियोजना का उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा (यूपी-पीसीएस) 2024 बैच के 45 प्रशिक्षु अधिकारियों ने गत मंगलवार को दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को कोयला खनन गतिविधियों,आधुनिक नवाचारी खनन तकनीकों,सुरक्षा प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान उक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने बीना परियोजना में खनन गतिविधियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा। उन्होंने खदान में होने वाली ब्लास्टिंग प्रक्रिया तथा व्यू प्वाइंट से ओपनकास्ट खदान के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कोयला खनन से संबंधित भारी मशीनरी व उत्खनन की प्रक्रिया तथा खदान की विभिन्न दैनिक गतिविधियों को जाना। इसके अलावा बीना परियोजना द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यप्रणाली, खनन एवं कोयला उत्पादन की प्रक्रिया, उत्पादन एवं प्रेषण से जुड़ी गतिविधियों, कार्यस्थल पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में कोयला खनन की भूमिका और एनसीएल के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।




