Sonbhadra News :कथित ठेकेदार द्वारा मजदूरी कराने ले जा रहे 4 नाबालिक बच्चों को कराया मुक्त
दुद्धी क्षेत्र से नाबालिक बच्चों को मजदूरी के लिए बाहर ले जा रहें कथित ठेकेदार के कब्जे से बाल संरक्षण टीम द्वारा मुक्त कराया गया।कथित ठेकेदार द्वारा मजदूरी कराने के मकसद से हैदराबाद ले जाया जा रहा--

नाबालिक बच्चों थाने में पूछताछ करती मानव तस्करी रोधी टीम
sonbhadra
6:21 PM, December 23, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र से नाबालिक बच्चों को मजदूरी के लिए बाहर ले जा रहें कथित ठेकेदार के कब्जे से बाल संरक्षण टीम द्वारा मुक्त कराया गया।कथित ठेकेदार द्वारा मजदूरी कराने के मकसद से हैदराबाद ले जाया जा रहा था जिसकी सूचना मिलते ही थाना दुद्धी द्वारा सभी बच्चो को और ले जाने वाले ब्यक्ति को रोका गया जिसकी सूचना जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं थाना मानव तस्करी रोधी को दिया गया जिसके क्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देशित किया गया।जिसके पश्चात जिला बाल संरक्षण इकाई व थाना मानव तस्करी रोधी टीम द्वारा तत्काल दुद्धी थाने कस्बा पहुंचकर विधिक कार्यवाही करते हुए सभी नाबालिक बच्चो को बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।
ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि यदि इस तरह की घटना संबंधित सूचना प्राप्त होती हैं तो तत्काल सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर दिया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाता है। इस मौके पर थाना दुद्धी से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह,जिला बाल संरक्षण इकाई से सरंक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे,ओआरडब्लू शेषमणि दुबे, मानव तस्करी रोधी से मुख्य आरक्षी धनंजय यादव , आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।




