Sonbhadra news : जीएनआरएफ के रक्तदान शिविर में 38 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
स्थानीय नगर क्षेत्र में बुधवार को जीएनआरएफ के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में करीब 38 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।

sonbhadra
7:34 PM, August 12, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
-- रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल व ट्राफी देकर किया गया सम्मानित
डाला, सोनभद्र। स्थानीय नगर क्षेत्र में बुधवार को जीएनआरएफ के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में करीब 38 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी की मौजूदगी में हुआ। संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
शिविर में साईं हॉस्पिटल की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की और रक्तदान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए शिविर में युवाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार करीब 38 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
रक्तदान करने वाले लोगों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र, मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। जीएनआरएफ पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने वाला महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।)
कार्यक्रम में आमिल बेग, राजेश पटेल, मुकेश जैन, मंगला प्रसाद जायसवाल, लल्लू निषाद, पारस यादव, नागेंद्र पासवान, परवेज अहमद, उमेश मेहता, जहीरूद्दीन, विनय समेत संस्था के पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आफताब ने किया।




