Sonbhadra News : 302 गुम मोबाइल फोन बरामद, अनुमानित कीमत 45 लाख
सीईआइआर पोर्टल के माध्यम से खोये हुए मोबाइल की मिली शिकायत के संदर्भ में कुल 302 मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद कर उनके स्वामियों को वापस लौटाया है। बरामद 302 मोबाइल की अनुमानित कीमत 45लाख है।

sonbhadra
2:04 PM, June 21, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । पुलिस की सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआइआर पोर्टल के माध्यम से खोये हुए मोबाइल की मिली शिकायत के संदर्भ में कुल 302 मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद कर उनके स्वामियों को वापस लौटाया है। बरामद 302 मोबाइल की अनुमानित कीमत 45लाख है।
एडिशनल एसपी ऋषभ रूणवाल ने रविवार को बताया कि माह मई से अब तक सीईआइआर पोर्टल पर मोबाइल खोने की प्राप्त सुचनाओं के निस्तारण के लिए जिले की सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों को निर्देश दिया गया था। इस आदेश के अनुपालन में जनपद पुलिस ने अब तक कुल 302 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग ₹45 लाख है। आज रविवार को पुलिस लाइन में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया है। अपने बहुमूल्य मोबाइल फोन पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया गया।
सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील किया है की किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल सीईआईआर पोर्टल अथवा निकटतम थाना पर सूचना दें जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।




