Sonbhadra News :आकाशीय बिजली से दो महिला सहित 3 गंभीर रूप से घायल,युवक हुआ रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में दोपहर 12:30 बजे खेत में रोपाई कर रहे, दो महिलाएं व एक युवक आकाशीय बिजली लगने से घायल हो गए,जिसमें घायल एक महिला मनमती देवी 47 वर्ष पत्नी रमेश को निजी अस्प

sonbhadra
6:59 PM, August 9, 2024
रमेश यादव (संवाददाता )मो नं 9451969245
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में दोपहर 12:30 बजे खेत में रोपाई कर रहे, दो महिलाएं व एक युवक आकाशीय बिजली लगने से घायल हो गए,जिसमें घायल एक महिला मनमती देवी 47 वर्ष पत्नी रमेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी महिला फूलपति देवी 42 वर्ष पत्नी स्वर्गी गया प्रसाद ग्राम दुम्हान को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज चिकित्सक द्वारा चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ निजी वाहन से युवक कामेश मोर्य 30 वर्ष पुत्र जयप्रकाश कुशवाहा ग्राम रजखड़ को भी लाकर भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, गांव में आकाशीय बिजली की घटना सुनते ही अस्पताल में लोगों की उमड़ गई।




