Sonbhadra news : पंद्रह अगस्त पर 3 किमी. लंबी दौड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन
मारकुंडी पंचायत भवन पर स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सुबह 9 बजे से 3 किमी लंबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जिसमें जिलास्तरीय सभी खिलाड़ी पंचायत भवन पर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं

sonbhadra
7:09 AM, August 13, 2024
राकेश चौबे
- बालक बालिकाएं एवं महिला पुरुष भी होंगे प्रतिभागी प्रथम पुरस्कार साइकिल
मारकुंडी (सोनभद्र) सदर विकास खण्ड के ग्राम मारकुंडी पंचायत भवन पर स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सुबह 9 बजे से 3 किमी लंबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जिसमें जिलास्तरीय सभी खिलाड़ी पंचायत भवन पर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं।
उक्त सम्बंध में उधम सिंह यादव प्रधान मारकुंडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सुबह 9 बजे से बालक बालिकाओं एवं पुरुष महिलाओं का 3 किमी दौड़ लंबी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रथम दौड़ जिला कारागार से पंचायत भवन मीना बाजार तक, दृतीय दौड़ मारकुंडी मोड़ से पंचायत भवन तक, तृतीय दौड़ बहेरा टोला घाघर पुलिया से पंचायत भवन तक और चतुर्थ दौड़ कोनियवा अम्बेडकर मुर्ति से पंचायत भवन तक आयोजित होगी। दौड़ में प्रथम स्थान लाने वाले खिलाड़ियों को साईकिल के साथ यथोचित पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को ट्रैक सुट,लोअर, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को लोअर,टी शर्ट। इसी के साथ अच्छा प्रदर्शन करने वालों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।




