Sonbhadra News : वध के लिए 3 राशि गोवंश को पीकअप से झारखंड ले जा रहे 3 पशु तस्कर गिरफतार
चांचीकला सोन नदी पुल के पास से झारखंड की ओर पिकअप पर लादकर 3 गोवंश को झारखंड ले जाने की सूचना पर कोन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिकअप को घेरकर 3 तस्कर को गिरफ्तार कर गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मामला

sonbhadra
7:35 PM, March 21, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को कोन पुलिस ने मुखबिरी सूचना पर चांचीकला चौकी क्षेत्र के चांचीकला सोन नदी पुल के पास से झारखंड की ओर पिकअप पर लादकर 3 गोवंश को झारखंड ले जाने की सूचना पर कोन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिकअप को घेरकर 3 तस्कर को गिरफ्तार कर गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मा न्यायालय भेज दिया। पकड़े गए तस्कर का नाम पता ओम प्रकाश निवासी पटवट थाना चोपन, सुदर्शन राम ,मुरैया पटवत , उमेश राय निवासी रेडिया थाना चोपन बताया गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिला कि एक पीक अप पर क्रुरता पूर्वक बांध कर पशुओं को झारखंड कि ओर ले जाया जा रहा है सूचना मिलते ही घेराबंदी कर पीक अप को रोककर तलाशी लिया गया जिसमें 3 पशुओं को बांध कर लें जा रहा था, जिसमें 3 पशु तस्कर को गिरफ्तार कर गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया।जो जुगैल व चोपन क्षेत्र से पशुओं को लेकर जंगल की रास्ते बिहार, झारखंड के तस्करों के साथ मिलकर ऊंचे दामों पर पश्चिम बंगाल बेचने का काम करने का काम करते हैं।



