Sonbhadra news : इलाज के दौरान 26 वर्षीय जिला कारागार बंदी की हुई मौत
जिला कारागार गुरमा में निरुध्द बंदी राधेश्याम 26वर्ष पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी उरमौरा कोतवाली राबर्ट्सगंज 5 फरवरी पौने तीन बजे के लगभग जिला अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान मौत हो गई।

sonbhadra
1:53 PM, February 5, 2026
राकेश चौबे
* जेल परिसर फैला सन्नाटा महिला पुरुष बंदी हुए शोकाकुल
मारकुंडी सोनभद्र । जिला कारागार गुरमा में निरुध्द बंदी राधेश्याम 26वर्ष पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी उरमौरा कोतवाली राबर्ट्सगंज 5 फरवरी पौने तीन बजे के लगभग जिला अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान मौत हो गई।
उक्त सम्बंध में अरुण कुमार मिश्रा कारागार अधीक्षक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राधेश्याम बंदी 5 जनवरी 2026 NDPS केश में बंद था। जो हिरोइन इत्यादि का नशे के आदि था। जो जांच में भी पाजेटिव निकाला था। जो रात पौने तीन बजे के लगभग इसे खासी के साथ कफ में ब्लड निकल रहा था। जिसे तत्काल रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया गया था जो इलाज के एक घंटे के बाद बंदी की मौत हो गई। जिसकी सभी औपचारिकता पूरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक का भाई सोनू यादव और उसकी मां पानवती भी जेल में बंद थी जो तीन दिन पूर्व मां की रिहाई हो गई है।



