Sonbhadra News : वैश्विक नगरोदय योजना से चुर्क-घुर्मा में बनेंगी 24 दुकानें, 2.16 करोड़ का बजट मंजूर
नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में को आर्थिक रूप से मजबूत करने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बड़ा कदम उठाया गया है।

sonbhadra
1:40 PM, May 24, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में को आर्थिक रूप से मजबूत करने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बड़ा कदम उठाया गया है। वार्ड नंबर 1 व वार्ड नंबर 10 के बीच स्थित खाली जमीन पर 24 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है। जो 2.16 करोड़ की लागत से बनेगा एक और बाजार नगर विकास विभाग की ओर से इस योजना के लिए 2 करोड़ 16 लाख 13 हजार रुपये का बजट आवंटित किया जा चुका है। जमीन का स्थलीय सत्यापन भी पूरा हो चुका है। प्रस्ताव के अनुसार भूतल और प्रथम तल पर 12-12 दुकानों का निर्माण होगा। लॉटरी से होगा आवंटन नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार सभी दुकानों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इससे स्थानीय बेरोजगारों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा और नगर पंचायत की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। जल्द शुरू होगा निर्माण अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही एक माह के भीतर दुकानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दुकानों के साथ महिला-पुरुष व दिव्यांगजनों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी।इस योजना से नगर पंचायत को नया बाजार मिलने के साथ स्थायी आय का स्रोत भी मिलेगा। वहीं चेयरमैन मीरा यादव ने बताया सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा नगर पंचायत चुर्क घुर्मा
को विकास के धाराओं से लगातार जोड़ने का काम किया जा रहा है विधायक के अथक प्रयास से वैश्विक नगरोदय योजना से रोजगार को देखते हुए 24 दुकानों का निर्माण कर जल्द चालू किया जाएगा चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत चुर्क घुर्मा को जल्द एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है




