Sonbhadra News : 21 वें अन्तर्राज्जीय ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज
स्थानीय खेल मैदान पर बुधवार को थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 21 वें अन्तर्राज्जीय ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

अन्तर्राज्जीय ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार
sonbhadra
7:32 PM, December 25, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय खेल मैदान पर बुधवार को थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 21 वें अन्तर्राज्जीय ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार व बसपा नेता संजय सिंह धुर्वे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार व बसपा नेता संजय सिंह धुर्वे ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल सौहार्द व आपसी भाईचारा बढ़ाते हैं।प्रतियोगिताओं का भी यही उद्देश्य है।खिलाड़ी हमेशा भाईचारे की भावना से खेले। हार जीत को लेकर कभी भी रंजिश ना रखें बल्कि हार से भी सबक लेकर और कड़ी मेहनत करें तभी सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हिंडाल्को व बीना की टीम के बीच हुआ।इस दौरान म्योरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार,भाजपा नेता शारदा खरवार,दीपक सिंह,अमरकेश सिंह, प्रधानपति गणेश जायसवाल,हरि सिंह,होरी लाल पासवान, रंजीत जायसवाल,वकील अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




