Sonbhadra News : रमजान माह व होली पर्व के लिए 21 थानों को बनाया गया सेक्टर
जनपद में स्थित 21 थानों को सेक्टर के रुप में निर्धारित करते हुए सेक्टरवार/थानावार स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित की गयी है।

sonbhadra
5:57 PM, February 28, 2026
शांतनु कुमार
० सेक्टरवार/थानावार स्टैटिक मजिस्ट्रेट किये गये नामित
सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि विगत वर्षों की भाँति वर्ष 2026 में रमजान का महीना 18 फरवरी, 2026 से प्रारम्भ है जो आगामी माह मार्च, 2026 में समाप्त हो सकता है। मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में अधिकतम दूकानें आधी रात तक खुली रहती हैं। कुछ स्थानों पर पारम्परिक जूलूस भी निकाले जाते हैं जहाँ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी होती है। अत्यधिक भीड़ वाले स्थानों पर अराजक तत्वों, की उपस्थिति होने की दशा में विधि एवं शान्ति व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी के दौरान माह मार्च, 2026 में ही दिनांक 02 मार्च, 2026 को होलिका दहन, एवं 04 मार्च, 2026 को रंग भरी होली का प्रमुख त्यौहार है तथा रंगभरी होली के दिन कतिपय अराजक तत्वों द्वारा मादक द्रब्यों का सेवन कर हुड़दंग व उत्पात करने से इनकार नहीं किया जा सकता है । जिसके दृष्टिगत विशेष सतर्कता एवं सतत् निगरानी की आवश्यकता है। पवित्र रमजान माह के दौरान होली पर्व के दौरान विभिन्न असामाजिक तत्वों के द्वारा छोटी से छोटी बातों को तूल देकर पारस्परिक सौहार्द्र को प्रभावित करते हुए विधि एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित किये जाने की आशंका पायी जाती है। सम्पूर्ण जनपद क्षेत्रान्तर्गत निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा-163 (2) बी०एन०एस० प्रभावी है जिसका सतत् अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए आमजन की सुरक्षा एवं आयोजित होने वाले त्यौहारों/पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने की आवश्यकता हेतु जनपद के तहसील राबर्ट्सगंज, दुद्धी, ओबरा एवं घोरावल को जोन निर्धारित करते हुए सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट को जोनल मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी को जोनल पुलिस अधिकारी निर्धारित किया जाता है। तदनुसार जनपद में स्थित 21 थानों को सेक्टर के रुप में निर्धारित करते हुए सेक्टरवार/थानावार स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित की गयी है।
उन्होंने बताया कि थाना-राबर्ट्सगंज के लिए हेमन्त सिंह, जिला विकास अधिकारी, सोनभद्र, मो0 नं0-9454465133/6394268482, घोरावल के लिए नितिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, घोरावल, सोनभद्र, मो0 नं0-9125528566/9454465134, शाहगंज के लिए ज्ञानेन्द्र भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी-सोनभद्र मो0 नं0-7007747732, करमा के लिए गुरुशरण श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी, करमा, सोनभद्र 9415973384, मांची के लिए अनिल कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, नगवां, सोनभद्र 8009033557/9454465138, रामपुर बरकोनिया विनीत सिंह, जिला कार्यकम अधिकारी, सोनभद्र 8953281875, रायपुर के लिए गौतम त्रिपाठी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, सोनभद्र 9415684457, पन्नूगंज के लिए रुपेश कुमार मण्डल, खण्ड विकास अधिकारी, चतरा, सोनभद्र 8318134568/9454465137, चोपन के लिए अजीत कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी, चोपन 9899955594/9454435135, ओबरा के लिए नरेन्द्र राम, तहसीलदार, ओबरा-सोनभद्र 9616888585/9454416855, जुगैल के लिए कमलेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, सोनभद्र 8840241787/9648932302, के लिए कोन जितेन्द्र नाथ दूबे, खण्ड विकास अधिकारी, कोन, सोनभद्र,




