Sonbhadra news : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई दुद्धी ने BEO को सौपा ज्ञापन
ब्लॉक इकाई दुद्धी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी को 15000 एवं 16448 भर्ती 2016 के शिक्षकों के 10 वर्षीय चयन वेतनमान (ग्रेड पे 4600) हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

sonbhadra
8:16 PM, September 15, 2026
रमेश (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (आर० एन० सी०) ब्लॉक इकाई दुद्धी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी को 15000 एवं 16448 भर्ती 2016 के शिक्षकों के 10 वर्षीय चयन वेतनमान (ग्रेड पे 4600) हेतु ज्ञापन सौंपा गया। BEO ने बिना विलंब पत्रावली BSA सोनभद्र को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। साथ ही ब्लॉक में शिक्षकों का वेतन खाता SBI में खोले जाने तथा नो-ड्यूज की बाध्यता समाप्त करने की बात कही।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव एवं उनकी पूरी नवनियुक्त टीम को नए पदभार ग्रहण करने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनकी सराहना की।वहीं ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने BEO को अंगवस्त्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का बड़ा फ्रेम चित्र, डायरी-कलम भेंट कर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। अनिल कुमार यादव एक अत्यंत ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार शिक्षक हैं, जो बच्चों को पूरी निष्ठा से पढ़ाते हैं और साथ ही शिक्षकों के हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। वर्तमान में वे ब्लॉक दुद्धी के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (आर० एन० सी०) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए हैं। उनकी टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री पवन कुमार, कोषाध्यक्ष श्री रामसुभग, संयुक्त मंत्री हृदय नारायण गिरी, प्रवक्ता राहुल रंजन प्रसाद सहित सभी पदाधिकारी कर्मठ, ईमानदार एवं अपने शिक्षण कार्य के प्रति समर्पित हैं। सभी ने संकल्प लिया कि संगठन के रूप में पूरी ईमानदारी से शिक्षकों के हित में खड़े रहेंगे और किसी भी शिक्षक को परेशानी नहीं होने देंगे।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में नीरज, मनोज यादव, कुलदीप, तरुण यादव, मुन्ना, अजय यादव,अजय सिंह, सुरेश, अजीत, परवेज़, ओमप्रकाश, रामरक्षा, दयाशंकर, रमेश, रवि रंजन, श्याम सुंदर, माला सिंह,सरिता सहित भारी संख्या में अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।




