Sonbhadra News : मलिन बस्ती के लोगों ने मालिकाना हक को लेकर एडीएम को सौंपा मांग पत्र
डाला मलिन बस्ती में निवास कर रहे लोगों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में पहुंच कर मलिन बस्ती के मालिकाना हक सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र गया।

sonbhadra
4:40 PM, February 12, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । डाला मलिन बस्ती में निवास कर रहे लोगों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में पहुंच कर मलिन बस्ती के मालिकाना हक सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र गया। एडीएम से मिलकर मलिन बस्ती वासी ने सुनाई अपनी व्यथा ।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे लोगों ने लोगों ने एडीएम से अपनी समस्या अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंप कर आरोप लगाते हुए अवगत कराया की हम सभी लगभग 60-70 वर्ष यानि दो-तीन पीढियां से डाला मलिन बस्ती मे निवास करते चले आ रहे हैं हम सभी ठेला- खोमचा, सब्जी इत्यादि बेचकर अपना व अपने परिवार का जीविको पार्जन करते चले आ रहे हैं, जब से अल्ट्राटेक कम्पनी के पक्ष में नोटिस जारी किया गया तभी से हम सभी मलिन बस्ती वासी काफ़ी भयभीत हैं आरोप लगाते हुए बताया कि मलिन बस्ती में झुग्गी झोपड़ी बनाकर वर्षों से रह रहे लोगों की पूर्व मे जो लिस्ट माननीय उच्च न्यायालय (इलाहबाद) मे प्रशाशन ने पेश किया है वह लिस्ट जे पी कम्पनी व कुछ अधिकारीयों के मिली भगत से फर्जी तरिके से तैयार कर आनन फानन मे पेश किया गया है यह बहुत बड़ी साजिस के साथ छल कर के तथा माननीय उच्च न्यायालय को धोखे में रख कर इसको पेश किया गया है जिसके वजह से हम सब मलिन बस्ती वासियों क़ो इसका खमीयाजा भुगतना पड़ रहा है ।
पूरे प्रकरण की निपक्ष उच्च स्तरीय जांच होने से ही सत्य व असत्य सामने आ सकता है । जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मलिन बस्ती वासी अत्यंत ही गरीब दलित व बेसहारा हैं हम सभी का पक्ष माननीय उच्च न्यायालय ( इलाहबाद ) मे दिनांक 13/02/2026 को रखा जाए जिससे हम सब क्रो न्याय मिल सके ।




