Sonbhadra News : अब टोटो चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी समूह की महिला, सीडीओ ने सौंपी चाभी
कहते हैं जहां चाह है वहां रहा है, कुछ ऐसा ही करके दिखा रही हैं जनपद सोनभद्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। समूह की महिलाओं ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं न केवल खेती...

समूह की महिला को टोटो की चाभी देती नपा अध्यक्षा रूबी प्रसाद, सीडीओ जागृति अवस्थी व डीपीआरओ नमिता शरण.....
sonbhadra
8:18 AM, August 13, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । कहते हैं जहां चाह है वहां रहा है, कुछ ऐसा ही करके दिखा रही हैं जनपद सोनभद्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। समूह की महिलाओं ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं न केवल खेती-बाड़ी के कार्य में सहयोग कर रही हैं बल्कि यातायात सेवाओं में भी अपना सहयोग प्रदान करने के लिए एक कदम आगे बढ़ा रही हैं।
इसी के तहत मंगलवार को विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित तिरंगा महोत्सव के अवसर पर विकास खंड करमा के गांव मधुपुर की रहने वाली समूह सदस्य मणिकर्णिका देवी को, अध्यक्ष नगर पालिका रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने संयुक्त रूप से ऑटो रिक्शा का चाबी देकर के उन्हें प्रोत्साहित किया। इस ऑटो रिक्शा से समूह की महिला न केवल सामग्री धुलाई का काम करेगी बल्कि स्वच्छ भारत मिशन में भी अपना सहयोग प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि "छोटे-छोटे लघु उद्योगों और रोजगार से आज जनपद सोनभद्र की महिलाएं आजीविका मिशन एनआरएलएम से जुड़ करके न केवल अपना रोजगार बढ़ा रही हैं बल्कि अपने परिवारों के भरण पोषण एवं आजीविका समर्थन के लिए भी कार्य कर रही हैं। आज इन महिलाओं के बच्चे अच्छे विद्यालयों में पढ़ने लगे हैं उनकी आर्थिक स्थिति एवं सामाजिक स्थिति में काफी सुधार भी होता दिखाई दे रहा है। यह दर्शाता है कि यदि आपके अंदर कुछ कर दिखाने की चाहत और हुनर है तो दुनिया भी की कोई भी शक्ति आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती, इसका सबसे बड़ा उदाहरण आज प्रदेश के अति पिछड़े आकांक्षी जनपद सोनभद्र के समूह की हजारों महिलाएं हैं जो इस को चरितार्थ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।"




