Sonbhadra News :.......ज़ब खनन बैरियर अचानक आ धमके डीएम व एसपी, जानें क्या है पूरा मामला
जिले में ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर शिकंजा कसते हुए जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज टोल प्लाजा के पास स्थित खनन बैरियर पर खनिज लदे वाहनों की जाँच की। इस दौरान डीएम व...

खनिज लदे वाहनों के प्रपत्रों की जाँच करते डीएम व एसपी
sonbhadra
7:19 PM, December 15, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले में ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर शिकंजा कसते हुए जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज टोल प्लाजा के पास स्थित खनन बैरियर पर खनिज लदे वाहनों की जाँच की। इस दौरान डीएम व एसपी ने खुद ओवरलोडिंग के प्रपत्रों क़ो देखा और उनकी जाँच की। निरीक्षण के दौरान एक ओवरलोडेड वाहन के चालान के लिए ज्येष्ठ खान अधिकारी क़ो निर्देशित किया। डीएम व एसपी के निरीक्षण से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
मानक के अनुसार लगाई जाय नंबर प्लेट -
जाँच के दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वाहनों पर मानक के अनुसार नंबर प्लेट लगाई जाए और ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि टैम्पर्ड नंबर प्लेट या बिना फिक्स की गई प्लेट का इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई वाहन ऐसी स्थिति में पायी जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।
अवैध परिवहन व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर करें सख्त कार्यवाही -
डीएम बीएन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर नजर रखें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।




