Sonbhadra News : अभिभावक और समुदाय की सक्रिय सहभागिता हेतु बाल मेले का हुआ आयोजन
विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय बुटबेढ़वा आगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय महुली में बाल मेले का हुआ आयोजन

sonbhadra
6:31 PM, November 14, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खण्ड दुद्धी के कम्पोजिट विद्यालय बुटबेढ़वा आँगन बाड़ी केन्द्र तथा महुली में आज बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें आगन बाड़ी में नामांकित बच्चों के अभिभावकों और बच्चे उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक राजकमल यादव और नोडल शिक्षिका शालिनी गुप्ता ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए बाल मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तरह-तरह के स्टॉल लगाये गये थे। छोटे बच्चों को टॉफी दौड़, गुब्बारे फोड़ना, और कविता सुनाना आदि गतिविधियाँ करायी गई। बच्चों को पुरस्कार स्वरूप कला की सामग्री दी गई। प्रधानाध्यापक राजकमल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में समुदाय की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए बाल मेला जैसे कार्यक्रमों का आयोजन शामिल है। आभिभावक शिक्षक के बीच सतत संवाद न केवल बच्चे को शैक्षिक यात्रा को बेहतर बनाता है, बल्कि बच्चे के समग्र विकास में भी योगदान देता है। इसी क्रम राज्य के सभी लोकेटेड आँगन बाड़ी केन्द्रों में आज बाल मेले का आयोजन सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर रेणू देवी, आंगनबाडी कार्यकत्री, अंजूरानी, श्वेता जायसवाल, अनुराग तिवारी सहित अभिभावक और बच्चे उपास्थित रहे।
वहीं महुली में भी बाल मेले का आयोजन किया गया।प्राथमिक विद्यालय महुली में आयोजित बाल मेले में जनप्रतिनिधि के रूप में पहुंचे वार्ड सदस्यों का विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुहम्मद सिकन्दर ने माला पहनाकर स्वगतम किया।इस दौरान मेले में आकर्षक स्टाल लगाए गए थे।




