Sonbhadra News : एस0पी0सिंह आयुर्वेदिक एण्ड यूनानी डायरेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित
आयुर्वेदिक एण्ड यूनानी डायरेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रान्तीय चुनाव आज सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 30 अगस्त....

sonbhadra
11:04 PM, August 30, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आयुर्वेदिक एण्ड यूनानी डायरेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रान्तीय चुनाव आज सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 30 अगस्त राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय, लखनऊ के सभागार में हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर एस०पी० सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीमान्त वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर प्रखर वसु, महामंत्री पद पर दीपक श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पद पर शुभम सिंह एवं श्रीश चन्द्र मिश्रा, रीना (महिला), संयुक्त मंत्री पद पर अभिषेक श्रीवास्तव, राजकुमार पाठक, शिवकुमार, कोषाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र विक्रम मौर्य, प्रचार मंत्री पद पर राहुल साहू, आडीटर पद पर रितेश शान्डियल ने शपथ ग्रहण किया। वहीं शिव कुमार (शिव बाबा) कनिष्ठ सहायक प्रांतीय संयुक्त मंत्री चुने गए।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे डॉप पी०सी०सक्सेना" निदेशक आयुर्वेद सेवायें, एवं प्रो० माखन लाल, प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक, राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय, लखनऊ मौजूद रहे।




