Sonbhadra news : भिखारी बाबा आश्रम में कराई गई 20 निर्धन कन्याओं की शादी
नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ की जहां बुधवार को पूर्णाहुति हुई, वहीं 20 निर्धन कन्याओं की शादी भी कराई गई। एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

sonbhadra
7:05 PM, April 23, 2025
राजेश पाठक (संवाददाता)
- समाजसेवा करने वाली 51 महिलाओं को किया गया सम्मानित
- नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ की एडीएम के जरिए हुई पूर्णाहुति
- विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
- बेटियों के लिए सिलाई मशीन, अटैची, कलश, कंबल, जेवर, साड़ी, श्रृंगार का सामान आदि दान दाताओं ने दिया
- रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम पर हुआ कार्यक्रम
सोनभद्र। रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ की जहां बुधवार को पूर्णाहुति हुई, वहीं 20 निर्धन कन्याओं की शादी भी कराई गई। एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं 18 निर्धन कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आचार्यगण राजेश कुमार तिवारी, योगेश तिवारी, गिरीश पाठक, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं 20 निर्धन कन्याओं की शादी संपन्न कराई गई।
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य अतिथि एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा समाजसेवा कर रही 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। नगवां ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा, संदीप सिंह चंदेल आदि प्रमुख लोग विवाह के साक्षी रहे। यह कार्यक्रम भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट एवं शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।




