Sonbhadra News :मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 20 लाभार्थियों को मिला 5-5 लाख रूपये का प्रतीकात्मक चेक
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 20 लाभार्थियों को मिला 5-5 लाख रूपये का प्रतीकात्मक चेक


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
रमेश (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र।सोमवार को दुद्धी तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत दुद्धी तहसील क्षेत्र के 129 आश्रित परिवारों को 5-5 लाख रूपये खाते में भेजें गए।इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, विधायक प्रत्याशी श्रवण गौंड, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, दुद्धी तहसीलदार अंजनी गुप्ता के हाथों 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चैक प्रदान किया गया।नंदलाल गुप्ता ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में सहायता राशि लेने के लिए कई वर्ष लग जाते थे इस सरकार में सीधा खाते में धनराशि जाएगी और चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे । साथ में योगी सरकार द्वारा दिए जा रहे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विवाह अनुदान के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत योगी आदित्यनाथ लाइव के द्वारा जुड़े थे । प्रधानमंत्री का सपना है कि देश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे,उसी को धरातल पर लाने के लिए योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे है ।हमारे किसान भाईयों के लिए 5-5 लाख का सहयोग राशि मिला है आप सभी लोग जो धनराशि सरकार द्वारा प्राप्त हुआ है उसका उपयोग सही ढंग से करे और परिवार हित में करे सरकार आपके साथ है ।
मौके पर तहसीलदार अंजनी गुप्ता,नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, ओपी सिंह, राजस्व निरीक्षक अखिलेश शुक्ला, खरपत्तू मौर्या, लेखपाल दुद्धी विनय कुमार गुप्ता, संतोष यादव, मुकेश गुप्ता,लाल बाबू, विशाल वर्मा, अनीता आदि राजस्व कमर्चारी सहित कृषक बंधु मौजूद रहे ।