Sonbhadra News : हत्या मामले में 2 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
आवेदक अरविन्द खरवार पुत्र बाबूलाल खरवार निवासी परसोई टोला रोईनहवा, थाना ओबरा, द्वारा उपस्थित होकर थाना आकर तहरीर प्रस्तुत किया गया ।

sonbhadra
8:24 PM, September 6, 2025
घनश्याम पांडेय/राहुल सिंह (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । थाना स्थानीय पर आवेदक अरविन्द खरवार पुत्र बाबूलाल खरवार निवासी परसोई टोला रोईनहवा, थाना ओबरा, द्वारा उपस्थित होकर थाना आकर तहरीर प्रस्तुत किया गया कि ग्राम परसोई टोला मतहवा में लालमन खरवार के घर करमा की पूजा थी उसी मे मेरे पिता बाबूलाल व माता रजवन्ती देवी गयी थी। मेरी माता रजवन्ती देवी से मान कुमारी पत्नी सोमारु की शरीर छू गयी तो सोमारु कहने लगे कि मेरी माता द्वारा भूत कर दिया गया है इसी बात को लेकर अभियुक्तगण द्वारा मेरे पिता व माता को अपने घर ले जाकर लात मुक्का से मारते हुए मेरी माता को पथरिले जमीन पर पटक दिया जिससे मेरी माता की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा मेरे पिता को जान से मारने की नियत से नुकिले हिरन की सींग से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-199/2025 धारा 103(1),109(1),115(2) वीएनएस बनाम 01- गुलाब खरवार पुत्र सोमारु खरवार निवासी परसोई टोला मतहवा, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, 02-सोमारु खरवार पुत्र बाबूलाल खरवार निवासी परसोई टोला मतहवा, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, पंजीकृत किया गया ।
उक्त मुकदमें में वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिया गया उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महोदय अनिल कुमार के कुशल निर्देशन हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी महोदय ओबरा के निकट पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 06.09.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-199/2025 धारा103(1),109(1),115(2) वीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 01-गुलाब खरवार पुत्र सोमारु खरवार निवासी परसोई टोला मतहवा, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, 02-सोमारु खरवार पुत्र बाबूलाल खरवार निवासी परसोई टोला मतहवा, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना समय लगभग 08.05 बजे पर गांधी मैदान कस्बा ओबरा के पास से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त गुलाब ने बताया कि घटना मे प्रयुक्त हिरन की सींग जिससे मारकर मृतका की हत्या किया गया था अपने घर पर छिपाया था, साथ जाकर बरामद कराया ।




